समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिला सहकारिता कोऑपरेटिव के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समर्थन किया है। समर्थन पत्र के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रमण्डल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ0 ललित कुमार घोष, संयुक्त सचिव मो0 हुसैन आज़ाद, शिक्षक नेता कुमार शुभम, अजीत कुमार उपस्थित थे। अध्यक्ष ने पत्र में अंकित करते हुए कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में पंचायती राज के माध्यम से कार्यरत शिक्षक की मांगे जायज है। राज्यकर्मी दिए जाने के मांगों का समर्थन भी किया। प्रमण्डल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शिक्षकों द्वारा पिछले कई वर्षों से दिए जा रहे सेवा अनुभव को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। शिक्षक वर्षों से शैक्षणिक कार्य सहित समय – समय पर सरकार के गैर शैक्षणिक कार्य को भी कर रहे हैं। अनेकों शिक्षक सेवानिवृति के कगार पर पहुंच चुके हैं। फिर इनसे राज्यकर्मी हेतु एक अतिरिक्त परीक्षा लिया जाना न्यायोचित नहीं है। वही जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ0 ललित कुमार घोष एवं कुमार शुभम ने बताया कि बिहार बोर्ड ने पूरे देश में ससमय परीक्षा की आयोजन एवं रिजल्ट प्रकाशन की उपलब्धि प्राप्त की है, उसमें इन शिक्षकों की भूमिका अत्यंत प्रमुख रही है। सरकार को कार्यरत शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश निर्गत करना चाहिए।शिक्षकों की मांगों के समर्थन में पत्र दिए जाने पर सहकारिता के अध्यक्ष को प्रमण्डल संरक्षक सच्चिदानंद झा, जिला अध्यक्ष डॉ0 बालो यादव, पूर्व जिला सचिव वेदानंद झा, प्रमण्डल संयुक्त सचिव अभय कुमार, अनिल कुमार, प्रमण्डल सचिव शैक्षिक परिषद मनोज कुमार मंगलम, रामविनोद राम, डॉ0 बेबी कुमारी, मणिभूषण सिंह, जितेंद्र सिन्हा, गुंजेश कुमार झा, नवनीत झा, मो0 वसी इमाम, सफीउल्लाह मसीह, अनिल कुमार पोद्दार, एम सगिरुद्दीन, तरविंदर सिंह, शशिकांत निराला, अजीत कुमार, मो0 सुल्तान, संतोष कुमार महतो, वीरेंद्र यादव, एकदेवेश प्रभाकर सहित दर्जनों शिक्षकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।





















































