अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासी समाज के होने वाले गिरफ्तारी पर रोक लगाया और अपर सचिव को सख्त निर्देश दिया ऐसी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए बल्कि आप उन्हें समझावे एवं उन्हें जागरूक करने का काम करें पकड़ने का काम नहीं करें।*
अखिल भारतीय पासी महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामदेव महतो पासी जी के नेतृत्व में पांच सदस्य शिष्टमंडल आज मुख्यमंत्री जी से मिले एवं पासी समाज पर हो रहे अत्याचार के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी को बताया एवं उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर सचिव को गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ में भवन निर्माण मंत्री माननीय अशोक चौधरी उपस्थित थे उन्होंने भी समाज पर हो रहे अत्याचार के बारे में मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया और हम लोगों के मांगों का समर्थन किया।
रवि रौशन कुमार* जिला पार्षद सह जिला अध्यक्ष ने तारी व्यवसाय से जुड़े जितने भी लोग जेल में बंद है उन्हें रिहा करने की मांग की एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि हम जल्द से जल्द तार से नीरा होता है या नही इसकी जांच करवाने का निर्देश दिया है इधर लोगों ने मुख्यमंत्री के हाथों में ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश महतो जी सुनील कुमार जी सुभाष कुमार महतो उर्फ मनोज जी देवनारायण महतो जी उपस्थित थे।






















































