वारिसनगर में शांति पूर्वक हुआ मतदान सम्पन्न

710

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मंगलवार को प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के लिए मंत्री / कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य के पद पर चुनाव सम्पन्न हुआ। मंत्री/कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवा रों में अप्पू कुमार सहनी उर्फ पप्पू, कलेश्वर चौधरी, रूपा सहनी, अध्यक्ष पद के लिए मोहन सहनी, राम जीवन चौधरी, हरे राम सहनी एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य पद कुल 18 उम्मीदवार जिसमें 11 सदस्य के लिए मतदान कराया जाना है। बताया जाता है कि प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के लिए कुल 479 मतदाताओं में 328 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 68.45 रहा। चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर वारिसनगर थाना के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थी। मौके पर पीठासीन पदाधिकारी माधव चंद्र, पी वन राम प्रवेश राय, अजय कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here