चेकमेहसी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो को गिरफ्तार ।

243

समस्तीपुर: चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के निर्देश पर थाने से सहायक अवर निरीक्षक परशुराम सिंह सशस्त्र बल के साथ चेकिंग कर रहे थे इसी क्रम में देवेंद्र राय के पुत्र विजय कुमार ईश्वर पोद्दार के पुत्र मनोज कुमार चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए। दोनों की रफ्तार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बरबसपुर गांव के निवासी के रूप में पुलिस ने पहचान की है। प्राथमिक की दर्ज कर दोनों को थाना अध्यक्ष ने जेल भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here