हक दो-वादा निभाओ- माले
कल्याणपुर /समस्तीपुर : माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पैक्स गोदाम परिसर में हुई।बैठक में पार्टी के संस्थापक चारु मजूमदार की 52 वें स्मृति दिवस पार्टी पुनर्गठन के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय कमिटी द्वारा घोषित कार्यक्रम 28 जुलाई से 31 जुलाई तक “‘हक दो-वादा निभाओ” स्लोगन के साथ सभी शाखाओं की बैठक का समय निर्धारण हुआ।हाल में हुए जातिगत गणना में चिन्हित चौरानवे लाख परिवार जिनकी मासिक आय छः हजार रुपये से कम है उन्हें लघु उद्यमी योजना के माध्यम से दो लाख रुपये देने की घोषणा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था, जिसमें आंशिक रुप से शुरू किया गया जो अब ठप परा हुआ है इसे सभी गरीबों को दिलाने के लिये धारावाहिक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।साथ हीं गरीबों को पांच डिसमिल जमीन व आवास देने ,बिजली के स्मार्ट मीटर सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सुखलाल यादव,अरुण राय,संजीत राम,दशरथ दास,रामकरण साह, बौएलाल साह,कमलेश राय,जशविंदर कुमार, तस्लीम अंसारी, मनोहर राय, राजेंद्र पासवान आदि उपस्थित हुए।

















































