भूमि विवाद में एक की मौत, महिला समेत दो घायल

965

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के वैनी ओपी के कैजिया विष्णुपुर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के पत्नी और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि महेश्वर सिंह के गांव में पुस्तैनी जमीन पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान हथियार से लैश आधा दर्जन लोगो ने आकर निर्माणाधीन मकान में चल रहे कार्य को रोकने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर महेश्वर सिंह और परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट किया। इस क्रम में घटनास्थल पर ही महेश्वर सिंह की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी वीणा देवी और भाई मंटून सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले। मामला भूमि विवाद का बताया गया है। थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इधर इस घटना को लेकर क्षेत्र के दहशत का माहौल कायम है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here