लालू यादव का जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

639

समस्तीपुर,
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा जमानत मिलने पर प्रदेश राजद सचिव विनोद कुमार राय द्वारा शहीद लालबहादुर चौक जितवारपुर स्थित मुखिया चन्दन कुमार के परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई तथा फटाखे छोड़े गये l इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय ने कहा कि देर से ही सही न्याय मिला और जमानत मिलने पर सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूती मिलेगी l लाखों लोगों की दुआएं से ही गरीबों के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी हम लोग के बीच आने वाले है l खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं l कहा कि लालू यादव जी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले सबसे मजबूत और साहसी योद्धा है l वे गरीबो के मसीहा , भाईचारे व कौमी एकता के प्रतीक है l मौके पर राजद के प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय, राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , मुखिया चन्दन कुमार राय, सरपंच विष्णु राय, राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, शशि राज उर्फ शशि यादव , परमानन्द यादव , जयलाल राय, सूरज राय, संतोष कुशवाहा , संदीप सरकार, रामनारायण सिंह , मोo अमरोज , आनंदी महतो , रामकुमार राय, सतीश यादव , अजित आनंद , मुकेश यादव , ब्रजेश यादव , नंदन यादव , रंजीत कुमार रम्भू आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here