समस्तीपुर : जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सह हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव ने नरेन्द्र मोदी को देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दिया है। उन्होंने देश की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार के नेतृत्व में भारत के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ है । उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक महाशक्ति बन कर उभरेगा। सुभाषचंद्र यादव ने कहा नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बिहार समेत देश को खुशी है कि एनडीए परिवार तीसरी बार के प्रधानमंत्री चयन के इस एतिहासिक फैसले पर समस्तीपुर जिला समेत बिहार भाजपा परिवार की ओर से देश के सभी एनडीए परिवार के मंत्री को हृदय से बधाई देता हूँ।























































