प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम,बाल संसद की बैठक और एफ एल एन किट वितरण समारोह आयोजित किया गया

256

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नोडल शिक्षक कंचन कुमारी और बीवी शकीला रहमान के द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु कौशल विकास,प्रशिक्षण तथा अभ्यास विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक ने बाढ़ के समय होने वाली दुर्घटना से बचाव, सावधानियां तथा डूबने से होने वाले खतरे एवं बचाव के उपाय, डूबे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार, बाढ़ के दौरान नाव दुर्घटना से लोगों का बचाव, आसपास के संसाधनों का उपयोग कर कैसे किया जाए,इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।मध्यांतर के उपरांत सभी कक्षा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं संयोजिका कंचन कुमारी की अध्यक्षता में बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक और वर्ग शिक्षक के द्वारा विभाग से प्राप्त एफ एल एन किट का वितरण वर्ग वार किया गया। विभागीय निदेश के आलोक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय में बालक एवं बालिका संवर्ग में अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में सामूहिकता का बोध हुआ और स्वस्थ प्रतियोगी माहौल का सृजन हुआ। मौके पर अमजद हुसैन, शत्रुघन कुमार, संजीव कुमार झा, कैलाश राम,विमल कुमार साह,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here