हसनपुर हत्याकांड मे मुखिया कारी साह समेत सात को किया नामजद।

903

अमरदीप नाराययन प्रसाद

समस्तीपुर। जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के धबोलिया गांव में स्कूल के पीछे गड्ढा मे से पिछले दिनों एक युवक का शव हसनपुर पुलिस ने बरामद किया था । मृतक की पहचान धबोलिया गांव के ही चन्द्रशेखर राम का 20 वर्षीय पुत्र मिथलेश राम के रूप में हुई थी। बताया गया कि मृतक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुआ था। जिसको लेकर मृतक के परिजन हसनपुर थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया आवेदन मे कहा गया है। कि 7 जून को सखवा पंचायत के मुखिया कारी साह पिता स्व0 सरयुग साह , संजय साह , मंजय साह , शिव कुमार साह , कृष्ण कुमार साह , लालजीत साह , राकेश साह पिता कारी साह , व बसंत तांती पिता कारी तांती ने सभी मिलकर 7 जून को रात के करीब दो बजे मिथिलेश को फोन कर बुला लिया और बेहरमी से हत्या कर स्कूल के पीछे पश्चिम साइड के गढ्ढे मे फेक दिया । जब 10 जून को गढ्ढे के दिशा सुबह 5 बजे पैखाना करने को गए लोगों ने लाश देखकर हल्ला किया जहाँ ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होकर हसनपुर पुलिस को सूचना दिया । घटना स्थल पर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना मे नामजद दो आरोपित मंजय साह व लालजीत साह को हसनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया शेष की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here