अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल के प्रांगण से आज राम भक्त हनुमान जयंती के अवसर पर प्रभु श्री राम के आदर्श एवं राम भक्त हनुमान के समर्पण के बारे मे बच्चो को जागरूक किया गया, इस अवसर पर डीपीएस के डाइरेक्टर प्रकाश कुमार के नेतृव मे छात्र छात्रो के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा स्कुल परिसर से निकल कर जय हनुमान की जयघोष करते हुए ग्रामीणों को हनुमान जयंती याद दिलाते हुए डेकारी चौक पहुंची, शोभा यात्रा मे हनुमान जी की किरदार निभाने मे दिव्यांशु कुमार, प्रभु श्रीराम के किरदार मे प्रणव कुमार, माता सीता के रूप मे लवी सिंह ने किरदार निभाते हुए लोगो को जागरूक किया,शोभा यात्रा मे सहयोग कर रहे अन्य छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार, इमरान खान, जयंती कुमार प्राचार्य कंचन कुमारी, जयंती कुमारी, दिलीप कुमार, सुमित कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य मौजूद थे,





















































