दरभंगा स्टेशन पर महिला ने दिया शिशु को जन्म

29

रेलवे की मेडिकल टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

अमरदीप नारायण प्रसाद

माँ एवं शिशु दोनों सुरक्षित

दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना स्टेशन पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए रेलवे की मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

मेडिकल टीम की उपस्थिति में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें ब्रीच प्रेजेंटेशन के साथ एक जीवित कन्या शिशु का जन्म हुआ।

प्रसव के पश्चात माँ एवं नवजात शिशु दोनों की स्थिति स्थिर पाई गई। तत्पश्चात आगे के उपचार हेतु दोनों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया।

उक्त महिला, श्री एम.डी. इसराइल की पत्नी, निवासी—पौड़ी, जिला मधुबनी की हैं।

रेलवे प्रशासन द्वारा समय पर की गई इस मानवीय एवं त्वरित कार्रवाई से माँ और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here