आर के राय, चंद्रकांता न्यूज़:
जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं उप मत्स्य निदेशक दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में विभिन्न मत्स्य योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर 13 थ्री-व्हीलर, 03 लकड़ी का नाव पैकेज, 32 जाल एवं 35 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी समस्तीपुर ने बताया कि थ्री-व्हीलर एवं मत्स्य विपणन किट वितरण का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। वहीं नाव एवं जाल उपलब्ध कराए जाने से मत्स्य पालकों एवं मछुआरों को मत्स्य शिकार एवं उत्पादन कार्य में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से मत्स्य किसानों एवं मछुआरों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य समस्तीपुर को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल करना है।
वितरित योजनाओं का विवरण इस प्रकार है—
नाव एवं जाल पैकेज योजना के अंतर्गत लकड़ी की नाव पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया गया।
फेंका जाल पैकेज पर भी 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया गया।
मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना अंतर्गत थ्री-व्हीलर पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया।
मत्स्य विपणन किट पर 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित सभी लाभुक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.
























































