पिता ने पुत्र के हत्याकांड में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया प्रार्थमिक पुलिस ने एक सप्ताह में किया खुलासा

39

स्कूल में गार्ड के नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाकर दिया धटना को अंजाम

समस्तीपुर:
कल्याणपुर थाना अंतर्गत रतवारा चौर में बंद पड़े चिमनी के सामने सड़क किनारे एक शव पाया गया था। जिस शव की पहचान लदौरा गांव निवासी रामफल सिंह के पुत्र देवेंद्र कुमार के रूप में हुई थी।शव पर किसी वाहन को चढ़ा कर हत्या किया किए जाने का साक्ष्य प्रकाश में आया ।जिसमें मृतक के पिता रामफल सिंह के आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह समस्तीपुर के द्वारा इस हत्याकांड का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 संजय कुमार के नेतृत्व में एस आई टी टीम का गठन किया गया था। इसी कड़ी में तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धुरूवगामा निवासी स्व रामचंद्र झा पुत्र अरुण कुमार झा दुसरा जटमलपुर गांव निवासी स्व बैधनाथ झा के पुत्र मोहन झा तीसरा लदौरा गांव निवासी स्व देवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी को गिरफ्तार किया गया।मृतक देवेंद्र कुमार के बदन पर वाहन चढ़ा कर हत्या करने में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया गया है। घटना के संदर्भ में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक देवेंद्र कुमार विकलांग थे।उनकी पत्नी का अभियुक्त अरुण झा से संबंध था ।इसी बात को लेकर उनकी पत्नी का उनसे विवाद होते रहता था। विवाद पर गिरफ्तार अप्राथमिक अभियुक्तो के द्वारा अन्य की मदद से षयडयश्र रच कर देवेंद्र कुमार की हत्या का योजना बनाकर उन्हें स्कूल में गार्ड का काम दिलाने के नाम पर वाहन में बैठा कर घटना स्थल पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जिस हत्या कांड में मृतक के पिता ने अज्ञात पर आवेदन प प्राथमिक की दर्ज कराया गया । जिस मामले में पुलिस ने धटना में एक सप्ताह के अंदर ही खुलासा कर लिया है।घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का टाटा कार एवं तीन मोबाइल, एक सिम एयरटेल ,का भी बराबर किया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत, कल्याणपुर पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार डी आई यू शाखा समस्तीपुर ,पुलिस अवर निरीक्षक ममता कुमारी, लालू प्रसाद मल्लाह ,गुड्डू कुमार ,सुबोध कुमार ,सहित पुलिस बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here