- मुजफ्फरपुर महिला संघ ने जरूरतमंद कई वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच किया कंबल वितरण
पुनीत झा, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर महिला संघ की ओर से मंगलवार को अयाची ग्राम, बैरिया स्थित किड्स वैली स्कूल में जरूरतमंद कई वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। संघ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि हमारे आस-पास बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके पास पहनने के लिए सही से कपड़े भी नहीं होते। वैसे लोगों की मदद के लिए संघ आगे आई है। ठंड के मौसम में कंबल पाकर महिलाएं बहुत खुश थीं। मौके पर अंजू जायसवाल, रीता गुप्ता, नूतन जायसवाल, ममता सिंह, शिखा कुमारी आदि भी मौजूद रहीं।






















































