अमरदीप नारायण प्रसाद
लालू यादव एक पक्खड़ राजनेता हैं! उनके बयान के मायने दूर तक होते हैं! उन्होंने भविष्यवाणी की है कि मोदी सरकार अगस्त महीने में गिर जाएगी, तो उसके पीछे सत्ता पक्ष पर दबाव की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है!हालांकि लालू यादव के इस बयान पर अभी तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है! लेकिन लालू ने अपने कार्यकर्ताओं को साफ मैसेज दे दिया है कि थमना नहीं है, 2025 का विधानसभा लक्ष्य है!
वहीं तेजस्वी यादव ने भी मंच से दावा किया कि ”लोकसभा चुनाव में कुछ और मेहनत की होती तो 5 से 6 सीट आरजेडी की और बढ़ सकती थी!यदि इंडिया गठबंधन को 15 से 20 सीटें और आ गईं होतीं तो मोदी जी की सरकार नहीं बन पाती!
राष्ट्रीय जनता दल का गठन 5 जुलाई 1997 को लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना दिल्ली में हुई. लालू के नेतृत्व में रघुवंश प्रसाद सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुहम्मद तस्लीमुद्दीन, अली असरफ फ़ातिमी, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 17 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसदों और सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजद की घोषणा हुई थी.

















































