विभिन्न गांव में मारपीट तीन जख्मी सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

17

समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में दो जख्मी हुए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया। जिसकी इलाज के क्रम में पहचान लहरियासराय की 25 वर्षीय माला देवी व कल्याणपुर गांव के 17 वर्षीय बम बम कुमार के रूप में की गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है वही मारपीट की घटना में जख्मी की पहचान चिकित्सक ने रतवारा गांव के 25 वर्षीय दुखन कुमार साह ब 30 वर्षीय चांदनी देवी हजपुरवा गांव के 26 वर्षीय गुड्डू कुमार का इलाज सामुदायिक अस्पताल में जारी है जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हैदर ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here