अज्ञात युवक ने किया 4 राउंड हवाई फायरिंग

868

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार की देर शाम अज्ञात युवकों के द्वारा चार राउंड हवाई फायरिंग किया गया है।फायरिंग की घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक मोहनपुर गांव में विभिन्न कई जगहों पर 4 राउंड फायरिंग की गई है। घटना से स्थानीय लोगों ने व्यापारियों ने काफी दहशत व्याप्त है। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं ग्रामीण इस मामले में खुलकर कुछ बताने से परहेज़ कर रहे हैं। इधर इस मामले में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना अबतक प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन देने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here