गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने के सरकारी फरमान के खिलाफ होगा आंदोलन- सुरेंद्र

470

गिरोह द्वारा आवास, राशनकार्ड बनबाने, विदेश भेजवाने आदि के नाम पर किया जा रहा अवैध वसूली रोके प्रशासन- खेग्रामस

चकमधौल में खेग्रामस का 50 सदस्य बनाया गया

समस्तीपुर ताजपुर,

राशनकार्ड रद्द करने के सरकारी फरमान से गरीबों के बीच मची हरकंप पर जनता के प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रखण्ड के रामापुर महेशपुर पंचायत के चकमधौल में बुधवार को खेग्रामस के नये सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दलित- गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने वाला फरमान तानाशाही भरा जन विरोधी नीति है. महंगाई के इस दौर में राशनकार्ड बंद होने से गरीब भूखे मरेंगे. सरकार राशनकार्ड रद्द करने का फरमान वापस ले अन्यथा दलित- गरीबों को खेग्रामस के बैनर तले गोलबंद कर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.
मौके पर खेग्रामस के सदस्यता अभियान के तहत 50 से अधिक मजदूरों को खेग्रामस का सदस्य बनाया गया. अभियान का नेतृत्व माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत सोनिया देवी, अनीता देवी, मनोज कुमार सिंह, देव नारायण सिंह आदि ने किया.
विदित हो कि गांव- टोले में आवास, राशनकार्ड, लोन, एअरपोर्ट पर नौकरी, कनाडा में फूड पैकेजिंग में काम, विदेश भेजवाने आदि के नाम पर आदि के नाम पर भोलेभाले ग्रामीणों से गिरोह द्वारा वसूली की जा रही है. इसके लिए ग्रामीणों को सतर्क करते हुए माले नेता ने ऐसी घटनाओं की जानकारी थाना, बीडीओ आदि को देने को कहा साथ ही प्रशासन से अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here