आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर
स्थापित साहित्यकार और ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना, योजना आयोग, भारत सरकार में विकलांगता सशक्तिकरण समिति के सदस्य डॉ परमानन्द लाभ ने हिंदी दिवस पर कहा है कि अंग्रेजी भारत में एक षड्यंत्र है और अंग्रेजियत वाले देश में आस्तीन के सांप हैं। आगे उनका कहना था कि इंग्लैंड एक बार नहीं, दो-दो बार फ्रांस का गुलाम हुआ, वहां की राज-काज की भाषा फ्रेंच थी।लेकिन, वह जब आजाद हुआ,तो वहां के संसद ने अपने प्रथम बैठक में फ्रेंच को इंग्लैंड के खिलाफ एक साज़िश करार देकर हटा दिया। डॉ लाभ ने भारत के संसद-विधानमंडल और हिन्दू, हिंदी और हिन्दुस्तान का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार और मुखिया भाई नरेन्द्र मोदी से जानना चाहा है कि इंग्लैंड में फ्रेंच यदि मिस्चीफ थी, तो भारत में अंग्रेजी क्या है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलम्ब हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिये जाने की राह में आने वाले रोड़े को हटाकर उसे उसका स्थान दिया जाय।


















































