अपराधिक घटना को अंजाम देने की से पूर्व देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार!

427

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा रुपौली से शुक्रवार की शाम पुलिस ने देसी कट्टा के साथ संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही सोहन साह के पुत्र अविनाश कुमार (22) के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद शनिवार की दोपहर उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गोहदा रूपौली चौक के समीप एक युवक देसी कट्टा के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस की गश्ती दल ने निर्दिष्ट स्थान से हथियार के साथ उक्त युवक को धर दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here