समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के खानपुर थाना अंतर्गत खतुआहा रामनगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक अविनाश कुमार ठाकुर से एक लाख रुपया अपराधियों ने आज दोपहर के करीब 12 : 30 बजे लूटकर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ब्लू रंग का अपाचे पर सवार तीन अपराधी अपने हाथों में पिस्टल लहराते हुए सीएसपी केंद्र पर कुछ मिनट रुककर पुनः सीएसपी संचालक अविनाश कुमार ठाकुर व उपस्थित लोगों पर पिस्टल दिखाते हुए एक लाख रुपये की लूटकर पश्चिम दिशा कि ओर फरार हो गया। ईधर घटना कि सूचना मिलते ही खानपुर थाना के थाना अध्यक्ष दील कुमार भारती अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई गई है। इधर थाना अध्यक्ष ने बताया की जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






















































