संजय भारती
पटना। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, बिहार की महत्वपूर्ण बैठक फुलवारी शरीफ़, नया टोला स्थित महाज़ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ज़िला एवं प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत नई बनी बिहार सरकार को शुभकामनाएँ प्रेषित करने के प्रस्ताव से हुई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पसमांदा समाज ने नीतीश सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाई है, और अब उम्मीद की जाती है कि सरकार भी पसमांदा समाज की समस्याओं और ज़रूरतों पर प्राथमिकता के साथ प्रभावी कदम उठाए। बैठक में यह प्रमुख माँगें और अपेक्षाएँ रखी गईं। पसमांदा समाज की समस्याओं का उच्च स्तर पर त्वरित समाधान किया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर ठोस नीतियाँ बनाई जाए। प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करना, संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निम्न निर्णय भी लिए गए। जिलों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जवाबदेही बढ़ाना, सदस्यता अभियान का विस्तार संगठन की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, संगठित और नियमित बनाना है। अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि महाज़ पसमांदा समाज की आवाज़ को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक सशक्त रूप से उठाता रहेगा। मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नसीम अनवर, बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव तौक़ीर अहमद, प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम अख़्तर, डॉ. फिरोज़ अंसारी जिलाध्यक्ष गया, मोहम्मद नजमुल हसन, मोहम्मद इक़बाल ग़यासुद्दीन, मोहम्मद मुस्तफा मंसूरी , प्रदेश सचिव, मोहम्मद शमशाद अंसारी प्रदेश महासचिव, शमसुल हक़ अंसारी जिलाध्यक्ष सिवान, सीतामढ़ी से मोहम्मद नासिर अहमद, मोहम्मद सरफ़ुद्दीन,
मोहम्मद शादाब आदि मौजूद थे।





















































