आरसेटी में महिला उद्यमियों का प्रशिक्षण संपन्न।

389

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। यूनियन आरसेटी के 207वां बैच अगरबत्ती प्रशिक्षण जो दिनांक 20 जून 2022 को शुरू किया था वह बुधवार प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।सभी सफल प्रतिभागियों को निदेशक अशोक कुमार ने प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिया। जीविका दीदी को अगरबत्ती परीक्षा उतीर्ण होने की बधाई दी। साथ ही सभी जीविका दीदी को बैंक कारोवार की सेवा समाज के अंतिम ब्यक्तियों तक डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षा, ऋण खातों में एनपीए से बचाव, समाजिक सुरक्षा, पेंशन, इंश्योरेंश का जन-जन तक पहुंचाने का सुझाव दिया। इससे होने वाली कमाई के जरिये पारिवारिक आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रयास हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर निदेशक श्री कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में अच्छे उद्यमी बनने की गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फैकल्टी श्रवन कुमार झा, कार्यालय सहायक अलका शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here