एनडीए आपार बहुमत से विजय हासील करेगी : नरेंद्र मोदी

837

राजकुमार राय के साथ एम नईमुद्दीन का रिपोर्ट . समस्तीपुर : जिले के जितवासपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपलोग कोरोना काल के बंदिशों के बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में भाषण सुनने आये हैं वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मैंने घर घर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया ताकि महिलाओं को चूल्हा के धुंआं से बचाया जा सके, पहले महिला घर में खाना लकड़ी से बनाती थी इस दौरान उन्हें धुंआं असर सेहत और आंखों में हुआ करता था मगर अब उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती। पीएम ने कहा कि पूर्व के शासन में लड़कियों को बाहर निकलने में डर महसूस हुआ करता था परन्तु एनडीए के शासन काल मे उसके डर को खत्म कर दिया गया है वह बेधड़क कहीं भी आ जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया। अब यहां की महिला आत्म निर्भर हो गई है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। अब महिलाएं आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका आदि पदों पर बहाल किया जा चुका है, कुल मिलाकर एनडीए की सरकार ने विकास का काम किया। ईधर राहुल गांधी और लालू प्रसाद का नाम लिए बेगैर उन्होंने कहा कि ये लोग परिवार वाद में ही सिमट कर रह गये है इन लोगों को विकास के कोई लेना देना नही है। इन लोगों को केवल कुर्सी लेने की तमन्ना और फ़ोटो खिंचवाने से मतलब है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में नीतीश कुमार की लहर चल रही है यहां की जनता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए मन बना लिया है, विधानसभा चुनाव में एनडीए के सरकार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में दूसरे और तुसरे चरण के लिए मतदान होना है आपलोग एनडीए के उम्मीदवार जैसे दूसरे चरण में उजियरपुर से शील कुमार राय,हसनपुर से राज कुमार राय,रोसड़ा सुरक्षित से बीरेंद्र पासवान, मोहीउद्दीननगर से राजेश कुमार सिंह,विभूतिपुर से राम बालक सिंह और तीसरे चरण में कल्याणपुर सुरक्षित से महेश्वर हजारी,वारिसनगर से अशोक कुमार,समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी,मोरवा से विद्या सागर निषाद और सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी को जिताने का काम करें। ईधर समस्तीपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक जितना भी काम मैंने किया वो सभी काम हमारे पिछड़े बिहार के लिए जरूरी था। आगे अगर आप लोगों के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनती है तो सर्व प्रथम हर खेतो में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ हर इलाको में विकास का काम किया है। किसी भी वर्ग की अपेक्षा नही की है, हर तबके का उत्थान किया है। जितवारपुर हाउसिंग मैदान में लोगों को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाये गए कदमो को गिनाया और उन पर विश्वाश रखने और विपक्ष के बातों गुमराह नहीं होने की अपील की। सीएम ने कहा कि विवाद का मौहाल कायम हुआ करता था लोग शाम होते ही घर से बाहर निकलना मुनासिब नही समझते थे। कितने नरसंहार होते थे। हमें मौका मिला तो हमने कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शुशील कुमार चौधरी ने की सभा को बेगूसराय के सांसद सह केंद् मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय,विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा,अश्वमेघ देवी,मंत्री महेश्वर हजारी,बीरेंद्र पासवान,अशोक कुमार, विद्यासागर निषाद आदि सम्बोधित किया। मौके पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here