दूसरे चरण के लिए शाम होते चुनाव प्रचार समाप्त

911

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर। शाम होते ही दुसरे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार समाप्त हो गया। बतादें की आगामी 3 नवम्बर 2020 को पांच विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि आगामी 3 नवम्बर 2020 को 134 उजियारपुर,137 मोहीउद्दीन नगर,138 विभूतिपुर,139 रोसड़ा सुरक्षित और 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने बताया कि दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। उम्मीदवार घर घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि होटल और समुदाईक भवन में बाहरी व्यक्ति पर रोक रहेगी अगर कोई व्यक्ति मतदाता को मतदान करने के लिए लालच देता हैं तो सत्य पाये जाने पर उसके साथ शख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई आदमी वोट देने के नाम पर गिफ्ट, शराब और पैसे की लालच देता है तो उसके फेर में न रहें। निर्भीक होकर मतदान करें और अच्छे व्यक्ति को चुनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here