कल्याणपुर चौक से अतिक्रमण हटाने की मांग।

251

समस्तीपुर: कल्याणपुर चौक पर अतिक्रमण को लेकर बाईपास होकर जाने वाली गाड़ियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई बार दुर्घटना से कई बाइक सवार बचे। आवाजाही करने वाली गाड़ियों की सड़क के संकीर्णता के कारण बाईपास होकर काफी कठिनाई होती है। समस्तीपुर दरभंगा सड़क से वीआईपी गाड़ियां पास करती है कल्याणपुर पूसा सड़क भी अतिक्रमण से अछूता नहीं है, चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ चुकी है बाइक सवार भी प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं ,चौक के दुकानदारों ने इसको लेकर एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अंचलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया जाए, आवेदन देकर अंचलाधिकारी से गुहार लगाई गई है कि अभिलंब चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में अजय कुमार विजय कुमार विकास कुमार विवेक कुमार उमेश राम मोहम्मद हलीम प्रमोद महतो चंदन कुमार मोहम्मद शोएब मनीष कुमार मनी अरुण कुमार ठाकुर मोहम्मद फैज शहीद दर्जन से अधिक दुकानदार शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here