कुलपति के आवास पर कातिलाना हमलाबाल बाल बचे कुलपति के परिवार*

448

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। बीती रात छात्रों के साथ कुछ असमाजिक तत्वों ने मिलकर कुलपति डॉ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं उनके परिवार जिसमें उनकी अस्सी वर्षीय सास एवं आठ वर्षीय नातिन भी थी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आवास परिसर में खड़ी दो गाड़ियों को आग लगा दी गई तथा तोड़फोड़ की गई। कहा जाता है कि छात्र अपने एक साथी की महमदा गाँव में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से क्षुब्ध थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों को बहकाकर इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार बना दिया तथा छात्रों को उत्तेजित कर पहले विश्वविद्यालय अस्पताल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया और बाद में कुलपति आवास पर हमला किया। कुलपति के अंगरक्षक ने अपने सर्विस रिवॉलवर से सात राउण्ड हवाई फायर करके अकेले ही इस भीड़ को कुलपति आवास में घुसने से रोका अन्यथा बहुत ही दु:खद परिणाम हो सकते थे। पुलिस के आने के बाद भी इन असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी हमला किया और पत्थरबाजी की जिसके कारण पुलिस को करीब 16 राउण्ड हवाई फायर करनी पड़ी। आखिरकार मजबुर होकर पुलिस को बज्रवाहन टीम बुलानी पड़ी तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई । इस बीच इन तत्वों ने सड़क पर एवं पार्क में लगे बिजली के खम्भों और लाईटों को नुकसान पहुँचाया। पिछले छः वर्षों में यह पहली घटना है और इसमें पूरी तरह साजिश की बू आती है। विश्वविद्यालय में पढ़ाई – लिखाई को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रों को छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए गये हैं:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here