परीक्षार्थी अचानक हुए परीक्षा केंद्र में बेहोश

406

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवपुर सेंटर पर प्रथम दिन की प्रथम पाली में आए परीक्षार्थी परीक्षा देने के क्रम में अचानक बेहोश हो गए। वर्ग कक्ष में प्रतिनियुक्ति शिक्षक ने घटना की सूचना केंद्राधीक्षक को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र अधीक्षक ने शिक्षक के साथ सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भेजा। समझ में बताया गया कि उजियारपुर प्रखंड के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के परीक्षार्थी सातनपुर गांव के अरिजीत साह के पुत्र दीपक कुमार को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया। परीक्षार्थी के बेहोश होने से पूरे परीक्षा केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बी के ठाकुर ने दी। इधर बी आर पी दिनेश कुमार ने बताया कि बेहोश छात्रा का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है समाचार प्रेषण तक परीक्षार्थी खतरे से बाहर। परिजनों को सूचना दी गई। प्रखंड क्षेत्र में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी पुलिसिया व्यवस्था में दोनों पाली की परीक्षा संपन्न हुई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here