गरीब उजाड़ो अभियान के खिलाफ विधानसभा के पोर्टिको में माले विधायकों ने किया प्रदर्शन।

427

ताजपुर गरीब उजाड़ो अभियान के खिलाफ भी माले विधायकों ने विधानसभा में उठाया मुद्दा- बंदना सिंह

ताजपुर, समस्तीपुर:

पोखर के भिंडे, सड़क, केशरेहिंद आदि जमीन पर बसे दलित- गरीब- भूमिहीनों को उजाड़े जाने के खिलाफ सोमवार को भाकपा माले के विधायकों ने अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर विधायक दल के नेता महबूब आलम एवं उपनेता सत्यदेव राम के नेतृत्व में विधानसभा के पोर्टिको में किया प्रदर्शन.
विदित हो कि ताजपुर में सीओ द्वारा मुर्गियाचक- बहादुरनगर समेत चित्रसेन पोखर, काली पोखर, मौलानाचक पोखर, अहलेतगमा पोखर, मनपूरा पोखर, हरिशंकरपुर बघौनी समेत करीब नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पोखर समेत अन्य सरकारी जमीन पर बसे दलित- गरीब- भूमिहीन परिवार को हटाने का नोटीस थमा दिया है. इसे लेकर उजाड़ने से पहले भूमि, पर्चा, आवास देकर बसाने की मांग को लेकर भाकपा माले संघर्षरत है. पिछले दिनों राज्य स्तरीय जांच टीम माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा के नेतृत्व में ताजपुर पहुंचकर इस मामले को सदन में उठाने की घोषणा की थी.
उक्त जानकारी भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here