मुज़फरपुर से श्रेया ठाकुर की रिपोर्ट,,,,। मुज़फ्फरपुर, सात, दिवसीय “हिंदी नव वर्ष” महोत्सव मुज़फ्फरपुर ख़ादी भंडार स्थित “भंसा घर” में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कलाकार राजकुमार ठाकुर, मुन्ना साह, संतोष कुमार के सहयोग से तीन बज्जिका गाना का कार्यक्रम आbज किया गया, प्रत्येक दिन एक बज्जिका गाना का बढ़ोतरी होगा, सातवां दिन कुल इक्कीस गाना होगा, अप्पन धरती अप्पन मातृभाषा “बज्जिका बोलीं बज्जिका गाना, देहाती खाना खायत त खुश रहत जमाना” आपन बिहार महान छई गे बहिना, गांव के पछिमा में पकवा इनरवा निमन लागे, माई हे टूटल फाटल मड़ैया से देखैत में सुहावन लागे हो… गाना गा कर बज्जिका के क्षेत्र में क्रांति ला दिया , कार्यक्रम में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रमेश चंद्रा, श्यामल श्रीवास्तव, आर्यन रॉय, बैजू कुमार, पीयूष कुमार, जितेंद्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे, अध्यक्षता भंसा घर के संस्थापक अनिल कुमार अनल ने की।






















































