समस्तीपुर : चकमेहसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक रामनारायण महतो पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में छापेमारी कर थाना कांड संख्या 125/22 के अभियुक्त गांव के ही शिवजी दास के पुत्र संजीत कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाई। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।


















































