समस्तीपुर : चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के क्लोजर गांव के प्राथमिकी आरोपी राधे सहनी के पुत्र सुनील कुमार को एस आई राजीव कुमार दल वल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। कहीं दूसरी ओर सैदपुर गांव में नशा पान कर उत्पाद मचा रहे विफई सहनी के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर पीएस आई शेखर सुमन थाना लाया जिसकी मेडिकल जांच कर कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




















































