पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई

274

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
कल्याणपुर भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती मनाने को लेकर बरहेता गांव के उत्तरी मंडल के कोषाध्यक्ष अवकाश प्राप्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के आवास परिसर पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर रामचंद्र ठाकुर शशिधर देव प्रशांत कुमार मुकेश कुमार सिंह श्याम नारायण शर्मा प्रवीण कुमार कन्हैया सोनू जी अपने-अपने विचार रखेंगे। प्रखंड स्तर पर स्वर्गीय वाजपेई जी की जयंती ऐतिहासिक मनाई जाएगी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को भी आमंत्रित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here