चकमेहसी में एक युवक की संदिग्ध मौत।

526

कल्याणपुर/ समस्तीपुर:

कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 6 में नारायण पोद्दार के 40 वर्षीय पुत्र अनिल पोद्दार की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी ।परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना परिजनो ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।परिजनो ने मिली जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार की रात घर आकर खाना पीना खाने के बाद सोने चला गया।जब सुबह नही उठा तो परिजन उसे जगाने गए तो युवक मृत पाया गया।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की युवक बिस्तर पर मृत पाया गया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।वैसे परिजनो के आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here