जातीय जनगणना में हुई विसंगतीया को दूर करने को लेकर कर्पूरी स्मारक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया!

189

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :-राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय लोक जनता दल के समस्तीपुर जिला ईकाई के द्वारा कर्पूरी स्मार्क स्थल पर जातीय जनगणना में हुई विसंगतीया को दूर करने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना किया गया। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा की बिहार सरकार के द्वारा जातीय जनगणना रिपोर्ट जो प्रकाशित की गई हैं। इसमें बहुत सी विसंगतीया हैं। सरकार के द्वारा जो आकरा प्रस्तुत किया गया हैं। उसमें पहले से जिस जाती का जो आकार था। उससे कम कर दिखाया गया हैं।नितीश कुमार कही न कही व्यक्ती विशेष के दबाव में आ कर किसी जाती विशेष के जनसंख्या के आकरा को जादा दिखाया गया और बहुत से ऐसी जातीय हैं। जिनका जातीय आकरा पहले के अपेक्षा कम दिखाया गया हैं। बिहार सरकार के द्वारा 2011 में जो आर्थिक सर्वे कराया गया था। जिसके आधार पर इन्द्र आवास आबंटन होता था। उस वक्त जो उदाहरण के तौर पर माली,बहेलिया,कानून,गरेरी,चन्द्रवंसी,कुशवाहा(कोईरी) जाती की आवादी उस समय दिखाई गई थी। जो प्वाइंट मिला था। उसी प्वाइंट के आधार पर इन्द्र आवास मिलता था। 10 वर्षो के बाद भी उस जाती के आबादी को कम कर के दिखाया गया हैं।धरना के माध्यम से बिहार सरकार से मांग करते हैं कि विसंगतीया को दूर किया जाय तथा नये सिरे से पुन: जातीय जनगणना का रिपोर्ट तैयार किया जाय। धरना में सामिल होने वालो में प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज,रामकरण चौधरी,आदित्य कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार,मनोज कुमार राम,ठाकुर धर्मवीर सिंह,देवव्रत कुशवाहा,इन्द्रजीत कुमार साह,मुकेश कुमार, शुशीला देवी,मनोज कुमार, संतोष कुमार पप्पू,अरविंद कुमार वर्मा,अशोक मेहता,मुकेश कुमार,सुधासु कुमार,मनीष कुमार,आफताब आलम,दिलीप राज कुशवाहा,दिलीप कुमार चौधरी,देवनारायण सिंह,रामानंद सिंह,ब्रजकिशोर शर्मा,अरविंद कुशवाहा,ब्रजमंडल महतो,वैद्यनाथ कुशवाहा,जनार्दन प्रसाद आजाद, पवन कुमार महतो,राम पदार्थ सिंह,सीताराम महतो,धनेश्वर महतो इत्यादी लोग मौजूद थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here