समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर(चंद्रकांता न्यूज़)। आदर्श थाना परिसर ताजपुर में थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह की अध्यक्षता में आज चैत नवरात्र एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि इस बार रामनवमी एवं नवरात्र को लेकर लोगों के बीच काफी हर्षोल्लास देखी जा रही है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में लोगों से नवरात्र एवं रामनवमी मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अफवाह से बचे। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सुरेश राय, बब्लू शर्मा, पूर्व मुखिया विनोद राय, माले प्रखंड सचिव सुरेंन्द्र सिंह, गिलमान अहमद, तबरेज आलम, आकिल इकबाल, भोला बिहारी, राजीव सूर्यवंशी, अनिकेत कुमार अंशु, राजकुमार राय, आदर्श कुमार पिंटू, जवाहर लाल साह, सुमन कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



















































