समस्तीपुर : ठेकेदार रिंकू चौधरी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने समस्तीपुर शहर के पॉश एरिया कहे जाने वाले काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास रिंकू चौधरी को उनके घर पर चढ़ कर अंधाधुन गोली चलाकर छलनी कर दिया. सनद रहे कि रिंकू चौधरी अपने घर के बरामदे पर ही बैठे थे कि अचानक बाइक सवार अपराधियों ने लगे हुये ग्रिल गेट के बाहर से ही स्वचालित हथियार से उनपर हमला कर दिया. हत्या के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकल गए. रिंकू चौधरी को 15 से ज्यादा गोलियाँ लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी हो कि रिंकू चौधरी की माँ सुबोध चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है और वह फ़िलवक़्त समस्तीपुर मंडल कारा में पदस्थापित है जबकि पिता स्व0भूपेंद्र चौधरी पूर्व में नगरपालिका के कर्मचारी थे.वैसे तो हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है किन्तु संभावना यह जताई जा रही है कि ठेकेदारी की अदावत में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है.
पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. अपराधियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील कर गस्ती पुलिस टीम को एलर्ट कर दिया गया है. मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है वहीं इलाके में दहशत का माहौल बरकरार है.


















































