समस्तीपुर: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन । उक्त अस्पताल का निर्माण बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड,पटना द्वारा कराया जाएगा । बिहार के स्वास्थ उपकेंद्रों का आदर्श बनेगा यह उपकेंद्र । उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा के कमरगामा ग्राम में निर्मित होने वाले स्वास्थ उपकेंद्र भवन के कार्यारंभ के मौके पर कहीं । आगे उन्होंने प्रस्तावित निर्माण की गुणवत्ता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का दायित्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों को दिया । साथ ही श्री हजारी ने इस उपकेंद्र के निर्माण का श्रेय शिक्षाविद समाजसेवी शिवकिशोर राय के प्रभावी पहल एवं सतत प्रयास का परिणाम बताया । अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में मानव सेवा समिति के संस्थापक प्रो.जयशंकर झा ने माननीय उपाध्यक्ष को शिवकिशोर राय के सपनों को मूर्त रूप देने हेतु आभार प्रकट किया । साथ ही लोगों से अपेक्षा उपचारात्मक प्रयास के बाबजूद भी नशा-मुक्ति के बिना पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को पूरा नही किया जा सकता । शराबबंदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अनगिनत बीमारियों की जड़ तम्बाकू के परित्याग हेतु आह्वान किया । विशिष्ट अतिथि जदयू राजकुमार सिंह ने इस केंद्र को इस पूरे क्षेत्र के लिए वरदान बताया । विशिष्ट अतिथि वरीय जदयू नेता रामदेव महतो जिस आशा से लोगों ने हजारी जी को अपना प्रतिनिधि चुना उसे पूरा करने उनकी तत्परता आज भी सिद्ध हो रही । इस अवसर पर समाजसेवी उमेश राय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में विकासात्मक कार्य को माननीय मुख्यमंत्री के दुदर्शिता का प्रतिफल बताया । भाजपा के वरीय नेता देव शंकर ठाकुर ने आवागमन की सुविधा हेतु पिछड़े क्षेत्रों में अनेक पुल-पुलियों का निर्माण कराकर को लोगों को भारी राहत देने का काम किया । इस अवसर समाजसेवी अजय ठाकुर ने इस गांव में प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की ओर विधानसभा उपाध्यक्ष का ध्यानाकृष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन उज्जवल कुमार ने किया । मौके पर पी.एच.सी प्रभारी डॉ.बी.के.ठाकुर,जिला स्वास्थ समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक आदित्य झा,श्री कृष्ण चेतना मंच के सचिव डॉ.रामबुझावन यादव,मुखिया जन्मेजय ठाकुर,सरपंच लालबाबू राय,पंचायत समिति पुष्पांजलि देवी, वार्ड पार्षद फेंकनी देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया । आगत सभी अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा में पाग,चादर एवं मिथिला पेंटिंग से किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.सोमेश्वर नाथ झा’दधीचि’ के वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन से हुई ।



















































