डाक पार्सल गाड़ी पलटी बड़ा हादसा टला।

20

कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के पेट्रोल पंप के समीप समस्तीपुर की ओर से आ रही डाक पार्सल गाड़ी सड़क पर पलट गई हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राऊत ने बताया कि जहां गाड़ी रोड पर पलटी वहां बड़ा हादसा हो सकता था ऊपर वाले की कृपा से बच गया। चालक के संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ी का चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here