भारत की जनगणना 2027 तैयारी के क्रम में सोमवार को प्रथम बैच का प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रखंड के कमरा नंबर 1 में आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्य में प्रगणक वं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला के मास्टर ट्रेनर सुमन सिंहा, फील्ड ट्रेनर राकेश कुमार जनगणना कोषांग के बृजराज सिंह सुरेंद्र ठाकुर, प्रगणक एवं प्रत्यक्ष को 50 की संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला के मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित प्रशिक्षणर्थियों ने प्रश्न उत्तर भी की । अधिकतर प्रश्नों का जवाब प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया।



















































