समस्तीपुर : कल्याणपुर पंचायत समिति सभागार में पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम को लेकर तीरा पंचायत के 14 वार्ड सदस्य ने अपने-अपने मत डाले। कामिनी देवी को साथ मत प्राप्त हुआ वहीं प्रतिद्वंदी नजराना प्रवीण को 6 मत प्राप्त हुए। एक मत रद्द हुआ। विधि व्यवस्था संधारण के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष नीतिश चंद्र घारिया, आब्जर्वर के रूप में भूमि सुधार उप समाहर्ता बलवीर दास मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर कुमार झा मनरेगा के कन्या अभियंता अजय कुमार अपने-अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे थे। मतगणना के बाद प्रखंड कार्यालय में निर्वाचित उप मुखिया को पदाधिकारी ने चुनाव प्रमाण पत्र हस्तगत कराया।




















































