समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बाल संसद के संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में विद्यालय के केसर क्यारी के घास फूस की सफाई, ईट से सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक शत्रुघन कुमार ने कहा कि आज का निर्धारित विषय ” हमारी शक्ति हमारा ग्रह “है।उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।जलाशयों का संरक्षण,नए पेड़ पौधों को लगाकर पृथ्वी को हर भरा करना है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यहां बाल संसद,इको क्लब और यूथ क्लब के सदस्यों ने विभिन्न औषधीय पौधों को भी लगाया।मौके पर प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी,जल और कृषि मंत्री समर राज व नव्या कुमारी,आयुष,प्रियांशु आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।बच्चों के सहयोग से बागीचा की सुंदरता में भी काफी परिवर्तन हुआ।पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर और विद्यालय के जलाशय के चारों ओर बारह सौ पेड़ वातावरण को पर्याप्त ऑक्सीजन देने में सक्षम हो चुके हैं।इससे विद्यालय इको फ्रेंडली हो चुका है।

























































