समस्तीपुर चंद्रकांता समाचार
दर्जनभर दलिए कार्यकर्ताओं क्रमशः गौरी शंकर मिश्र, चंद्रभूषण प्रसाद महतो, कमल महतो, अनीता देवी, सुमित्रा देवी आदि ने अपने समर्थकों के साथ गुरूवार की देर शाम खानपुर में आयोजित कैडर कन्वेंशन में भाकपा माले में शाामि होने की घोषणा की तो दूसरे ओर डा० खुर्शीद खैर, संजीत पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता का पुनः गृहप्रवेश हुआ. भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने सभी आगन्तुकों को पार्टी सदस्यता फार्म भरने के साथ ही पद, गोपनियता एवं पार्टी की संविधान के रास्ते चलने की शपथ दिलाई. मौके पर जीवछ पासवान, रामचंद्र पासवान, सत्यनारायण महतो, प्रेमानंद सिंह आदि थे.
उन्होंने कहा कि भाकपा माले लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को सही से धरातल पर उतारने की लड़ाई लड़ रही है. इस लड़ाई में माले के कार्यकर्ता केस-मुकदमा, लाठी-गोली की परवाह नहीं करते. हमारे नेता आंदोलन की अगली कतार में रहकर जनता के लिए शहादत भी देते रहे हैं. हम जनहित को लेकर सर्वस्व न्योछावर करने की जज्बा रखते हैं. यही कारण है कि हमें महागठबंधन की ओर से वारिसनगर विधानसभा सीट दिया जा रहा है. हम सभी वर्गों को साथ लेकर इस विजयी होंगे. इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी.

















































