दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना का एसआईटी टीम ने किया सफल उदभेदन, महिला समेत 10 गिरफ्तार

462

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 31 जुलाई से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का एसआईटी टीम ने सफल उदभेदन कर लिया है। इस चोरी की घटना में शामिल गिरोह के 10 सदस्यों को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है एवं अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न घरों से चोरी किए गये सामान सहित 4 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि यह गैंग मुंगेर, बेगूसराय का है। यह लगातार मुंगेर, बेगूसराय एवं शेखपुरा से घटना को अंजाम दे रहा था। जुलाई के पहले सप्ताह से ही यह गैंग बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं करता रहा। जिसके बाद बेगूसराय पुलिस के द्वारा इस गैंग के दो सदस्यों को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन तक गैंग शांत रहा। फिर मोहर्रम के बाद इस गैंग के द्वारा समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जाने लगा। फिर इस गैंग को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों पास से चांदी का चैन, हनुमानी, ब्रासलेट, कमरबंद, पायल सोने का हनुमानी सहित दर्जनों अन्य जेवरात को भी बरामद किया है। एसआईटी टीम के द्वारा मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर वार्ड संख्या 31 कालीस्थान निवासी बद्री सहनी के पुत्र विकास कुमार, अशोक सहनी के पुत्र मिथिलेश कुमार, बनारसी सहनी के पुत्र टूल्लू कुमार, लक्ष्मी सहनी के पुत्र विपिन सहनी सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कामयाबी के लिए टीम के सभी सदस्यों को इनाम से नवाजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here