दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन गंभीर, रेफर

314

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 3 जख्मी हुए। जख्मियों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था देखते हुए घायलों को डीएमसीएच रेफर किया। आपको बता दें कि समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क राजकीय राजमार्ग 50 पर स्थित बकमारा पुल के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार 2 को ठोकर मार दिया। बाइक सवार दरभंगा की ओर से आ रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी को स्थानीय पीएचसी में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं मृतक की पहचान थाना अध्यक्ष के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड 10 निवासी मोतिउर रहमान के 46 वर्षीय पुत्र अखलाक अनवर शेख के रूप में की गई, वहीं जख्मी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सुखपुर निवासी नुरुल होदा के 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन के रूप में की गई है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क के ध्रुवगामा लाइन होटल के समीप ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के टक्कर में दो गंभीर जख्मी हुए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरिया सराय रेफर किया। चिकित्सक द्वारा जख्मी की पहचान ध्रुवगामा निवासी राम किसुन ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार व दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के नैयाम निवासी हरिहर राम के 19 वर्षीय पुत्र राम भरोस राम के रूप में की गई। स्थानीय पुलिस आग्रसर कार्रवाई में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here