खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा बिहार ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स 2026 में प्रतिभागिता हेतु जिला हॉकी संघ के सचिव आनंद प्रकाश, समस्तीपुर के द्वारा महिला एवं पुरुष टीम के गठन के लिए ओपन चयन ट्रायल का आयोजन उच्च विद्यालय जितवरिया के हॉकी मैदान में 5 फरवरी 26 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की गयी है। सभी इच्छुक खिलाड़ी ससमय चयन/ट्रायल स्थल पर मोबाइल नंबर 7827807400 पर रिपोर्ट करेंगे। चयन ट्रायल हेतु किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं है। खिलाड़ी का बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है, साथ ही आधार में बिहार राज्य का पता दर्ज हो। सभी खिलाड़ी पासपोर्ट साइज फोटो, मूल आधार कार्ड ,मूल स्थाई निवास प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक (छायाप्रति) के साथ ट्रायल में उपस्थित होंगे ।
























































