धारावाहिक श्यामतुलसी में दिखेगा अमिय कश्यप।

806

अमरदीप नारायण प्रसाद

बेगूसराय- आगामी 20 सितम्बर से संध्या 7 बजे जी गंगा चैनल पर प्रसारित होने जा रहे भोजपुरी धारावाहिक श्यामतुलसी में बेगूसराय के चर्चित सिने अभिनेता अमिय अमित कश्यप अपने अभिनय के नए रंग के साथ दर्शकों के सामने होंगें।धारावाहिक की शूटिंग गुजरात के आनंद शहर में चल रही है,जिसमें मुख्य खलनायक की महत्वपूर्ण भूमिका में कश्यप दिखने वाले हैं।अमिय कश्यप के अनुसार धारावाहिक के तीसरे एपिसोड यानी 22 सितंबर से उनके चरित्र की शुरुआत होगी और लगभग सौ एपिसोड तक वे दिखेंगें।ये पहला अवसर है जब बेगूसराय के किसी अभिनेता ने छोटे पर्दे पर इतने ज़्यादा एपिसोड में अभिनय कर बड़े रूप में सामने आयेंगें।चौहर, जट जटिन,गुलमोहर, वास्तुशास्त्र,लव यू दुल्हिन, सैयां ई रिक्शावाला,टूटे न सनेहिया के डोर,तीज,मनवा के मीत सहित लगभग डेढ़ दर्जन हिंदी,भोजपुरी एवम मैथिली फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभानेवाले अभिनेता अमिय कश्यप लगभग पंद्रह वर्षों के लंबे अंतराल पर छोटे पर्दे पर दिखेंगें। 2006 में स्टार वन पर आई “शss फिर कोई है” उनकी अंतिम टीवी धारावाहिक थी,उसके बाद उन्होंने सिर्फ फिल्मों की ओर ही अपना रुख रखा था।केडवरी के विज्ञापन फ़िल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय का सौभाग्य प्राप्त कर चुके बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने कहा कि नए अंदाज के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बन रहे इस धारावाहिक की कहानी लोगों को अवश्य पसंद आएगी।अतुल्यम फिल्म्स एवम चंदा क्रिएशन के बैनर तले बन रहे इस धारावाहिक के निर्माता विजय यादव व संजय यादव हैं। जबकि निर्देशन की ज़िम्मेदारी चेतन शर्मा ने सम्हाला है।अमिय कश्यप के अलावे मुख्य भूमिका में अलीशा शर्मा,मनु कृष्ण, गौरव झा,शिवम सिंह,बसंत शर्मा,दिलीप पांडे,राजेश रमन राय,स्वीटी दत्तानि,पूनम मौर्या,अन्नू मौर्या,पर्ल शुक्ला, रीना मौर्या,अंजली सिंह, मास्टर देवांग सिंह आदि सरीखे चर्चित चेहरे धारावाहिक का हिस्सा बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here