नवादा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्तिथ लक्ष्मी होमियो क्लीनिक के होमियोपैथी चिकित्सक डॉ शम्भू प्रसाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिया है । पुलिस ने उनके मकान के कमरे से उनका शव बरामद किया है । आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, परिजनों ने बताया कि कमरे बंद कर पंखे में साड़ी बांधकर गले में फांसी लगा लिया । पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुटी है । ,






















































