पुलिस अधीक्षक से शिकायत।

407

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी रामचंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र विनोद प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि 19 अक्टूबर 2022 को मेरी टीवी रेडियो की दुकान जो मेरी निजी जमीन में थी अज्ञात लोगों ने रात्रि में जेसीबी के द्वारा दुकान ध्वस्त कर सामान बर्बाद कर दिया। इसको लेकर मैंने थाना अध्यक्ष से प्राथमिक की दर्ज करने की गुहार लगाई थी। 1 साल से अधिक हो जाने के बावजूद भी पुलिस पदाधिकारी के जांचों उपरांत भी कार्रवाई नहीं हुई। जिला लोक निवारण पदाधिकारी के यहां न्याय की गुहार लगाई। लोक निवारण पदाधिकारी ने अपने पत्र अंक 19 दिनांक 21 जनवरी 2023 को थाना अध्यक्ष कल्याणपुर को प्राथमिक की दर्ज करने का निर्देश दिया। अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here